फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लव जिहाद पर कार्रवाई की मांग को लेकर फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
लव जिहाद की घटनाओं के बढ़ने का आरोप लगाते हुए भैरव सेना ने लैंसडौन चौराहे पर जमकर प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस प्रकार की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश जोशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लैंसडौन चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि उत्तराखंड में धार्मिक घुसपैठ लगातार बढ़ती ही जा रही है। भोली-भाली पहाड़ की नाबालिग लड़कियों को सोची-समझी रणनीति के तहत बहला-फुसलाकर लव जिहाद के जाल में फंसाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल थपलियाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनीता थापा, सरोज शाह, संजीव टांक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें