फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कार्यालय में शिकायत के बाद सभी डिविजनों के ईई तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्यरत संविदाकर्मियों को ठेकेदार की ओर से नियमानुसार मानदेय का भुगतान न करने की शिकायत श्रम कार्यालय में होने के बाद महाप्रबंधक मानव संसाधन ऊर्जा निगम ने दून सहित सिड़कुल हरिद्वार रुड़की के अधिशासी अभियंताओं को तलब किया है। उन्हें 22 नंवबर को सभी अभिलेखों के साथ मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

हाइड्रा पावर इम्प्लाइज यूनियन के अध्यक्ष अशोक टंडन ने श्रम आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि सिडकुल हरिद्वार, रुड़की सहित दून के समस्त डिविजनों में स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कार्यरत संविदाकर्मियों को मानदेय का भुगतान ठेकदार की ओर से निर्धारित मानकों के हिसाब से नहीं हो रहा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम की ओर से जारी आदेशों की भी अवहेलना की जा रही है। श्रम कार्यालय की ओर सहायक श्रमायुक्त की ओर से इस संबंध में ऊर्जा निगम को पत्र लिखकर इस संबंध में 26 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा है। सहायक श्रमायुक्त के पत्र के बाद महाप्रबंधक मानव संसाधन केवी चौबे ने भी अधिशासी अभियंताओं को आगामी 22 नवंबर को लेखाकार के साथ समस्त अभिलेखों के साथ उनके कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। जिससे उपश्रमायुक्त कार्यालय में जबाब दाखिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें