शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र के मामले की जांच में सहयोग न करने पर सीईओ हरिद्वार आरडी शर्मा सस्पेंड कर दिया गया है।
शनिवार को विधानसभा में जांच मामले की समीक्षा के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने सीईओ हरिद्वार आरडी शर्मा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही खेल मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड में होने वाली रणजी ट्रॉफी की तारीख भी बता दी।
शनिवार की शाम इस बात की औपचारिक घोषणा की जाएगी। 24 से 27 सितंबर तक रणजी ट्रॉफी का आयोजन होगा।