फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Teacher's Day: दून में जुटेंगी देश-विदेश की 63 यूनिवर्सिटी, छात्रों को मिलेगा खास मौका

Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
श‌‌िक्षक द‌‌िवस के मौके पर यहां छात्रों को खास तोहफा म‌िलने जा रहा है। हायर एजुकेशन के ल‌िए यहां छात्रों को देश-व‌िदेश की 63 यून‌िवर्स‌िटी खुद ऑफर करेंगी। 
विज्ञापन


जी हां, द दून स्कूल में मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर एजुकेशन फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के 63 विश्वविद्यालयों का प्रजेंटेशन होगा। दून स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा लेने का यह अच्छा मंच होगा। खास बात यह है कि इसमें यूएसए की बोस्टन यूनिवर्सिटी से लेकर जर्मनी की मैक्रोमीडिया यूनिवर्सिटी तक हिस्सा लेंगी।

दून स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक, एजुकेशन फेयर में आस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी, आस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया, सिंगापुर की येल यूनिवर्सिटी, यूके की दरहम यूनिवर्सिटी, किंग कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टन, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट एंड्रयू, यूएसए की बोस्टन यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क यूनिवर्सिटी, टफ्ट्स यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया सहित देश-विदेश के तमाम नामी कॉलेज भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


फेयर सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे तक होगा। शुभारंभ स्कूल के हेडमास्टर करेंगे। इन संस्थानों की ओर से छात्रों को दाखिले के ऑफर दिए जाएगा। छात्र अपनी पसंद से हायर एजुकेशन के लिए संस्थान चयन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें