फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रभारियों के भरोसे शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शिक्षा विभाग प्रभारी अधिकारियों के भरोसे है। प्रदेश के 13 जिलों में से 10 जिलों में पूर्णकालिक मुख्य शिक्षा अधिकारी नहीं हैं। ऊधमसिंह नगर जिले में तो एक ही अधिकारी डीईओ बेसिक, माध्यमिक, मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना अधिकारी का काम देख रहे हैं। इसके अलावा सबसे खराब स्थिति ब्लॉक स्तर पर बनी है। 95 में से 54 विकासखंडों में खंड शिक्षा अधिकारी नहीं हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में अधिकारियों के कई पद खाली हैं। विभाग में विकासखंड स्तर पर जहां खंड शिक्षा अधिकारियों और उप शिक्षा अधिकारियों की कमी बनी है, वहीं निदेशालय स्तर पर भी अधिकारियों के कई पद खाली हैं। विभाग में पूर्णकालिक निदेशक के दो पद खाली हैं। इसके अलावा अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं, अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा गढ़वाल, अपर शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, अपर शिक्षा निदेशक सीमैट, संयुक्त शिक्षा निदेशक महानिदेशालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा, संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, संयुक्त शिक्षा निदेशक मध्याह्न भोजन, अपर सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के दो में से दो पद खाली, संयुक्त शिक्षा निदेशक विभागाध्यक्ष सीमैट के दो में से दो पद खाली हैं।

प्रदेश के इन जिलों में नहीं हैं पूर्णकालिक सीईओ
देहरादून। प्रदेश के तीन जिलों टिहरी, पौड़ी और अल्मोड़ा जिले में पूर्णकालिक मुख्य शिक्षा अधिकारी हैं। जबकि अन्य जिलों रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, चमोली, चंपावत और बागेश्वर जिले में शिक्षा व्यवस्था प्रभारी सीईओ के भरोसे है।
विज्ञापन


उप शिक्षा अधिकारियों के 74 पद खाली
देहरादून। शिक्षा विभाग में उप शिक्षा अधिकारियों के 74 पद खाली हैं। यह पद अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में खाली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें