फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग : अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी, नौडियाल बने निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन
- विभाग में पांच अन्य अधिकारी संयुक्त निदेशक से बने अपर शिक्षा निदेशक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। बेसिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शासन ने पदोन्नत करते हुए विभाग का निदेशक बनाया है। वहीं, पांच अन्य अधिकारियों की संयुक्त निदेशक से अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में कहा, विभागीय पदोन्नति चयन समिति की सिफारिश पर अपर शिक्षा निदेशक एवं प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल की निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। जबकि संयुक्त शिक्षा निदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, बृजमोहन सिंह रावत, पदमेंद्र सकलानी और परमेंद्र कुमार की अपर शिक्षा निदेशक के पद पर पदोन्नति की गई है। पदोन्नत अधिकारी महानिदेशक विद्यालीय शिक्षा के कार्यालय में योगदान प्रस्तुत करेंगे। पदोन्नत अधिकारियों की तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौडियाल दो दिन के लिए बने शिक्षा निदेशक
देहरादून। बेसिक शिक्षा के प्रभारी निदेशक अजय कुमार नौडियाल को शासन ने सेवानिवृत्ति के दो दिन पहले विभाग का निदेशक बनाया है। नौडियाल कल सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें