फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने एक पद के लिए भेज दिए चार प्रवक्ता

Sun, 01 Nov 2015 02:32 PM IST
बिशन सिंह बोरा / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड शिक्षा विभाग में शिक्षकों के तबादलों में एक और खेल सामने आया है। विभाग ने हाल ही में जिन 38 शिक्षकों के तबादले किए हैं, इसमें दून डायट में प्रवक्ता के खाली एक पद पर चार शिक्षकों को तबादला कर भेज दिया है।
विज्ञापन


इस से डायट में अजीबोगरीब स्थिति बन गई है। एक शिक्षक राम सिंह चौहान को तो पदभार ग्रहण करा दिया गया, लेकिन बाकी के तीन शिक्षकों को निराश होना पड़ा है। शिक्षा विभाग में मध्य शिक्षा सत्र में हुए सिफारिशी तबादलों में जमकर खेल हुआ है।

दून डायट में प्रवक्ता का केवल एक पद खाली था, लेकिन शासन ने यहां हरिद्वार में कार्यरत भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता हरीश चंद्र बड़ोनी, राजकीय इंटर कालेज कठूली पौड़ी में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता दिनेश चौहान, इंटर कालेज नई टिहरी में हिंदी के प्रवक्ता राम सिंह चौहान और राजकीय इंटर कालेज पुजारगांव टिहरी में गणित के प्रवक्ता अवनीश उनियाल का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन


दूरदराज के जनपदों में कार्यरत यह शिक्षक तबादला आदेश होने के बाद कार्यभार ग्रहण करने के लिए दून डायट पहुंचे तो डायट प्राचार्य राकेश जुगरान ने सभी शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण कराने से हाथ खड़े कर दिए। प्राचार्य ने कहा कि एक पद पर चार प्रवक्ताओं को कार्यभार ग्रहण नहीं कराया जा सकता।

दून डायट में प्रवक्ता का केवल एक पद रिक्त था, लेकिन विभाग ने यहां चार प्रवक्ताओं के तबादले कर दिए। एक पद पर इंटर कालेज नई टिहरी के राम सिंह चौहान को कार्यभार ग्रहण करा दिया गया है, जबकि अन्य के लिए शिक्षा निदेशालय को स्थिति से अवगत कराया गया है।
- राकेश जुगरान, प्राचार्य डायट देहरादून
 
नियम विरुद्ध तबादलों पर भड़का संघ
राजकीय शिक्षक संघ ने मध्य सत्र में हुए शिक्षकों के तबादलों का विरोध किया है। शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री रमेश चंद्र पैन्युली ने कहा कि चहेते शिक्षकों के तबादलों से पहाड़ के दूरदराज के शिक्षकों को झटका लगा है।

मंडलीय मंत्री ने कहा कि इस तरह नियम विरुद्ध शिक्षकों के तबादलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री ने कहा कि तबादलों के लिए ढाई हजार शिक्षकों ने 29(1) के तहत आवेदन किया है, इसमें कई बीमार शिक्षक हैं। विभाग इन शिक्षकों के तबादले करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें