फोटो
विकासनगर। सत्याग्रह समिति व इस्कॉन के सदस्यों ने नगर पालिका के वार्ड तीन में जन जागरूकता अभियान चलाया। उन्होंने लोगों को नशे के प्रति जागरूक कर इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताया। इस्कान के प्रभारी सोहन प्रभु ने बताया कि आज का युवा नशे का आदी हो चुका है। कहा कि नशा युवा पीढ़ी के जीवन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत को पूरा करने के लिए युवा अपराध की दुनिया में भी कदम रख रहा है। हमें अपने युवा पीढ़ी को इस रोग बचाना होगा। इस मौके पर रोहित, शम्मी प्रकाश, अभिनव ठाकुर, सरिता, धीरज बॉबी नौटियाल, मीनू शर्मा, भूपेश उपाध्याय, कीतेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे। संवाद