तीनों राज्यों की अर्थव्यवस्था का आकार का तुलनात्मक ब्योरा (करोड़ में)
राज्य 2000-2001 2011-2012 2023-24
उत्तराखंड 15826 11538 332998
झारखंड 35069 150918 461010
छत्तीसगढ़ 29539 158074 505887
स्रोत: अर्थ एवं संख्या निदेशालय
खेती-बाड़ी पिछड़ी, पर्यटन सेवा क्षेत्र का विस्तार
आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य की अर्थव्यवस्था के तीन प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिक क्षेत्र पिछड़ रहा है और खेती, पशुपालन में कमी आ रही है। इस क्षेत्र का अर्थव्यवस्था में योगदान महज 9.34 फीसदी तक रह गया है। इसके विपरीत तृतीय क्षेत्र आकार प्रचलित भाव पर 44.65 फीसदी तक पहुंच गया है। यानी परिवहन, भंडारण, संचार, व्यापार, होटल, जलपान गृह, वित्तीय सेवाएं, लोक प्रशासन यानी सेवा क्षेत्र ने विस्तार किया है। अर्थव्यवस्था में द्वितीय क्षेत्र का योगदान 46.02 फीसदी है। इस क्षेत्र में विनिर्माण का योगदान सबसे अधिक 58.56 प्रतिशत है, जबकि निर्माण क्षेत्र 34.32 फीसदी योगदान दे रहा है। बिजली, गैस और पेयजल आपूर्ति व अन्य यूटीलिटी सेवाओं का योगदान 7.12 फीसदी है।