फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगा ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026

विज्ञापन
विज्ञापन
- 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित व पौष्टिक खाद्य प्रणाली के प्रति जागरूक करने के लिए सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 आयोजित किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य के सभी राजकीय व निजी उच्च शिक्षण संस्थानों विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, मेडिकल काॅलेजों, उच्च तकनीकी संस्थानों, कृषि संस्थानों में ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026 का आयोजन होगा।
विज्ञापन

यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन, न्यूट्रिशन कनेक्ट, जीएआईएन इंडिया, एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से होगा। इसकी शुरुआत 12 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होगी। इस दिन वेबिनार के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, कुलसचिव, महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थान द्वारा नामित नोडल अधिकारी को अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। ईट राइट यूथ हैकाथाॅन में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन विंडो भी 12 जनवरी से खोल दी जाएगी।
विज्ञापन


क्या है ईट राइट यूथ हैकाथाॅन-2026
शिक्षा मंत्री रावत ने बताया कि ईट राइट यूथ हैकथॉन एक इनोवेशन चैलेंज है। इस पहल का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सतत खाद्य पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण को अपने अभिनव और व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करना है। यह तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान से अधिकतम 3 से 5 छात्रों की एक टीम का नामांकन आगामी 12 जनवरी से 28 फरवरी तक https//nutritionconnect.org/eat-right-youth-hackathon पर किया जाएगा। नामांकित टीमें पहले चरण में ईट सेफ, ईट हेल्दी और ईट सस्टेनेबल में से किसी एक विषय पर अपना ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें