फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईज आफ डूईंग: उत्तराखंड की रैंकिंग न बढ़ी, न घटी, 11 वें स्थान पर बरकरार 

Sun, 06 Sep 2020 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • निवेश को सुगम बनाने में राज्य को करने होंगे और प्रयास
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को सुगम बनाने के लिए ईज आफ डूईंग बिजनेस में इस बार उत्तराखंड की रैकिंग न बढ़ी और न ही कम हुई है। पिछले साल रैकिंग में उत्तराखंड 11 वें स्थान था, इस साल भी यही रैकिंग मिली है। निवेश को सुगम बनाने में राज्य को केंद्र के मानकों को पूरा करने के लिए और प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन


शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ईज आफ डूईंग बिजनेस की रैकिंग जारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि निवेश को सुगम बनाने के लिए सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष 2019 की रैकिंग में उत्तराखंड को 11 वां स्थान मिला है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड ने आरंभ से ही ईज ऑफ डूईंग बिजनेस के क्षेत्र में लगातार सक्रियता से कार्य किया है। राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की रैकिंग में और सुधार हो, इसके लिए और प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन


इन ऑफ डूईंग बिजनेस के तहत निवेश से संबंधित आवश्यक क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसके बावजूद भी स्वच्छ पर्यावरण, जलवायु, बेहतर कानून व्यवस्था, अनुशासित श्रमिक, उत्पादकता उत्तराखंड में है, यहां श्रमिक विवाद नहीं है।

विज्ञापन

ये परिस्थितियां निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। राज्य सरकार ने राज्य में निवेश के लिए उद्यमियों को कई सहुलियतें देने की कार्य योजना बनाई है। जिसका परिणाम शीघ्र धरातल पर दिखाई देगा।

आत्म निर्भर भारत के लिए की गई पहल को साकार करने की दिशा में सरकार कारगर प्रयास किए जा रहे है, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद की दिशा में भी योजना बनाई जा रही है।

उत्तराखंड की स्थिति
वर्ष                   रैकिंग
2016                23
2017               09
2018               11
2019               11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें