फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 की दर्ज की गई तीव्रत, जखोल के जंगलों में रहा केंद्र

Tue, 08 Jul 2025 02:54 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में आज भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी पोर्टल और भूकंप ऐप से मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तहसील मोरी क्षेत्र के ग्राम जखोल के जंगलों में था। इसकी तीव्रता 3.2 मैग्नीट्यूड और गहराई पांच किलोमीटर दर्ज की गई।

विज्ञापन


हालांकि, पुलिस वायरलेस सेट और तहसील कंट्रोल रूम से मिली सूचना के मुताबिक जिले के किसी भी हिस्से में झटके महसूस नहीं किए गए। प्रशासन सतर्क है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News:  तेंदुए से अधिक बाघ के हमलों में गई इंसानी जान, 2014 से 2024 तक 68 लोगों की हुई मौत

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र 31.22 उत्तरी अक्षांश और 78.22 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई लगभग पांच किलोमीटर रही। झटके हल्के थे और अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें