बता दें कि विगत 25 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। रात 11.29 बजे भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि यह बमुश्किल एक से दो सेकेंड का झटका था।
21 अप्रैल को भी बागेश्वर में रात 8.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में था और इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।