उत्तराखंड के चमोली और उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार को देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे चमोली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। इसका केंद्र जमीन में दस किमी अंदर रहा। उत्तरकाशी जनपद के गंगोत्री हर्षिल क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस हुए।