फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में महसूस हुए 3.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, नहीं हुआ कोई नुकसान

Sat, 04 May 2019 03:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले में इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। 

विज्ञापन


यह झटके उत्तरकाशी के आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके मामूली थे।

Trending Videos
विज्ञापन

बता दें कि विगत 25 अप्रैल को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हल्की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। रात 11.29 बजे भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। हालांकि यह बमुश्किल एक से दो सेकेंड का झटका था।

21 अप्रैल को भी बागेश्वर में रात 8.42 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में था और इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई थी। भूकंप से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें