फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, तीन घंटे में दो बार तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग

Sat, 12 Nov 2022 11:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

शाम चार बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश भूकंप का केंद्र रहा। इससे पहले नौ नवंबर तड़के दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 
विज्ञापन
भूकंप (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में शनिवार को तीन घंटे के अंतराल में दो बार धरती डोली। पहले उत्तरकाशी और फिर नेपाल में आए भूकंप के झटके पूरे दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए। राजधानी में कई जगह लोग घरों से बाहर आ गए। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक, शनिवार शाम को करीब पांच बजे उत्तरकाशी जिले में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 मापी गई।

विज्ञापन


दूसरा भूकंप रात करीब 7.57 बजे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के इलाके में आया। इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। पहला भूकंप का झटका ज्यादा तेज नहीं था लेकिन नेपाल में धरती डोलने का यहां भी काफी असर दिखा। देहरादून में कई जगह लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

डॉ. पॉल के मुताबिक, जिस तरह यूरेशियन प्लेट की तरफ इंडियन प्लेट हर साल चार से पांच सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल जारी है। ऐेसे में नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी इलाकों में भूकंप आते रहेंगे। भूगर्भीय हलचल से उससे बड़े पैमाने पर ऊर्जा पैदा हो रही है। इससे बिहार से लेकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। रिक्टर स्केल पर कम तीव्रता वाले भूकंप इस बात का संकेत नहीं है कि भविष्य में बड़े भूकंप नहीं आएंगे। जो सेंट्रल सिस्मिक गैप बिहार से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक है, इस इलाके में बड़े भूकंप की आशंका बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें