उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। बागेश्वर जिले सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। तहसील से मिली सूचना के अनुसार अभी किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी नहीं है।
जिले में बारिश के बीच शनिवार को कपकोट, कौसानी, बैजनाथ में भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। दोपहर बाद आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.9 मापी गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली सूचना के अनुसार भूकंप का केंद्र कपकोट के कर्मी जीआईसी के पास था।
पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आपदा केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मुनस्यारी तहसील में शनिवार शाम करीब 4:34 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र कपकोट का कर्मी इलाका रहा।