उत्तराखंड में चारधाम में पड़ने वाले यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के स्थल उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके हालांकि कम तीव्रता के थे, लेकिन भय के चलते लोग काफी देर सड़क में ही नजर आए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार 12 जून को उत्तरकाशी जिले में दोपहर दो बजकर 42 मिनट पर भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। झटके महसूस होने पर भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए।