फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : अब यातायात के नियमों उल्लंघन करने पर पर्ची नहीं बल्कि मिलेगा मोबाइल पर लिंक

Tue, 20 Oct 2020 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

राजधानी देहरादून में सोमवार से चालान की ऑनलाइन भुगतान की शुरुआत हो गई है। अब यातायात के नियमों उल्लंघन करने पर पर्ची नहीं बल्कि मोबाइल पर लिंक मिलेगा। इस लिंक को क्लिक करते ही आपको सारी जानकारी और भुगतान का विकल्प दिया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

विज्ञापन

 
डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने के निर्देश पर सोमवार को यातायात पुलिस ने इस प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके तहत स्पीड रडार कैमरों, आरएलवीडी कैमरों की सहायता से रेड लाइट जंप और ओवर स्पीड से संबंधित चालानों का भुगतान ऑनलाइन किया जा सकता है। इन यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर गाड़ियों के नंबरों के आधार पर आरटीओ के माध्यम से गाड़ी मालिक का मोबाइल नंबर आदि प्राप्त किया जाएगा। 

इसके बाद गाड़ी मालिक को एसएमएस के जरिये एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक में अपराध की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पुलिस के बैंक खाते और भुगतान का तरीका भी बताया जाएगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही आगे की प्रक्रिया पूरी करते हुए वाहन स्वामी को भुगतान करना होगा। इसके लिए जिला पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक से करार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें