साथ ही तेज हवाएं चलने लगी। बारिश की संभावना पर लोग अपने-अपने गंतव्य की ओर रुख करने लगे, लेकिन बारिश नहीं हुई। काफी देर तक धूल भरी हवाएं चलने। उसके बाद उमस बढ़ गई।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि बुधवार को अधिकतम 41 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री होने की संभावना जता रहे हैं। इससे उमस और बढ़ेगी।