फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बंशीपुर में 150 परिवारों को कूड़े की छंटाई के लिए बांटे कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरबर्टपुर। नगर पालिका, हरबर्टपुर की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के टूलकिट में दिशानिर्देश के अनुपालन में अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने बंशीपुर वार्ड में 150 परिवारों को गीले और सूखे कूड़े छंटाई के लिए कूड़ेदान दिए। उन्होंने लोगोें से गीले और सूखे कूड़े को अलग कर देने के लिए प्रेरित किया। बुधवार को नगर पालिका हरबर्टपुर के बंशीपुर वार्ड में नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर जाकर परिवारों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करने के लिए कूड़ेदान दिए। इस दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य और सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने लोगों को गीले और सूखे कूड़े की पहचान और छंटाई की प्रकिया बताई। नगर पालिकाध्यक्ष नीरू देवी ने कहा कि सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग मिलेगी तो देश प्रदेश के स्तर पर शहर का भी नाम होगा। इस दौरान स्थानीय सभासद नेहा, सुंदर, सुशील, संदीप, खुशवीर, गुरुदेव, राहुल, रानू आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें