बसों के रूट में भी बदलाव
परेड ग्राउंड से कैंट और राजपुर रोड की ओर जाने वाली बसें ओरिएंट चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास से संचालित होंगी। ये बसें कनक चौक की तरफ नहीं आएंगी। क्लेमेंटटाउन से कुठाल गेट जाने वाली बसें पंत रोड और लैंसडाउन चौक की ओर जाने के बजाय दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर रोड पर जाएंगी। रायपुर, मालदेवता और सहस्रधारा रोड की बसें चूना भट्टा से संचालित होंगी। ये सर्वे चौक पर सवारियां उतारकर वापस लौटेंगी।
पांच जगह सामान्य पार्किंग
दशहरा देखने आने वाले लोगों के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कॉलेज, काबुल हाउस, नगर निगम पार्किंग और पुराने तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वीआईपी, अधिकारियों और पासधारकों के वाहन परेड ग्राउंड के मंच के पीछे, दून क्लब, टिन शेड पार्किंग और प्रेस क्लब के पास पार्क किए जाएंगे। पुलिस ने लोगों से निर्धारित पार्किंग में ही वाहन खड़े करने और संभव हो तो दोपहिया वाहनों का इस्तेमाल करने की अपील की है। पार्किंग स्थल भरने पर सचिवालय, जनपथ मार्केट बिंदाल, महिला पॉलिटेक्निक के सामने और कचहरी क्षेत्र में वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी।