फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा 2020 : इस बार देहरादून में 10 फीट के रावण का होगा दहन, मेघनाथ-कुम्भकर्ण रहेंगे गायब

Fri, 23 Oct 2020 02:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दशहरा पूजा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

परेड ग्राउंड में होने वाला ऐतिहासिक रावण दहन कार्यक्रम इस बार रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल में होगा। इस बार रावण की ऊंचाई घटाकर 10 फीट कर दी गई है। वहीं, अबकी बार रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं होगा। 

विज्ञापन


दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी समिति के अध्यक्ष संतोष नागपाल ने बताया कि पहले रावण की ऊंचाई 15 से 17 फीट तय की गई थी, लेकिन अब इसे घटाया गया है।  समिति 75 साल से दशहरा का आयोजन करती आ रही है। इस लिहाज से परंपरा को बनाए रखने के लिए सूक्ष्म रूप से रावण दहन किया जाएगा।

मेघनाथ व कुंभकर्ण का पुतला नहीं बनाया गया है। दर्शकों के भी प्रवेश पर रोक रहेगी, लेकिन लोगों के लिए रावण दहन कार्यक्रम सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जाएगा। प्रशासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को लेकर जागरूक करेगा रावण

कोरोनाकाल का असर रावण दहन के तौर तरीकों पर भी पड़ रहा है। बन्नू स्कूल में खड़े होने वाले रावण के पुतले के हाथ में सैनिटाइजर की बोतल होगी। समिति के प्रमुख हरीश विरमानी ने कहा कि इसका मकसद लोगों को कोरोना को लेकर जागरूक करना है। रावण के मुंह व नाक पर मास्क लगाने की भी कोशिश है, लेकिन यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि रावण का लुक खराब न लगे।

सादगी से मनाया जाएगा दशहरा 

प्रेमनगर में रावण दहन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धर्मशाला समिति एवं दशहरा कमेटी प्रेमनगर के सहयोग से दशहरा ग्राउंड में रावण मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा।

समिति के संयोजक राजीव पुंज ने बताया की कोरोना को देखते हुए दशहरा सादगी से मनाया जाएगा। बैठक में सूरज प्रकाश भाटिया, भूषण भाटिया, किशोर लूथरा, फकीरचंद, मोंटू भाटिया, हेमेंद्र भाटिया, मनु भाटिया, अनिल ग्रोवर, महेश शर्मा, राजेश शर्मा, टोनी भाटिया, विक्की खन्ना मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें