फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश से सड़कों का बुरा हाल, जगह-जगह जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रेमनगर, मोथरोवाला दूधली वार्ड-93 की सड़कों की दुर्दशा से लोग परेशानI
विज्ञापन




ये तस्वीर किसी गांव की नहीं है बल्कि राजधानी देहरादून की है। मानसून के सीजन में प्रेमनगर, मोथरोवाला दूधली वार्ड-93 सहित कई जगह सड़कों की हालत खराब हो गई है। दूधली मार्ग पर पानी भरा है। फायरिंग रेंज के पास पूरी सड़क पर पानी का तालाब बन गया है। लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। कई स्कूटी सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। फास्ट फूड का व्यवसाय करने वाली मीना थापा ने बताया कि सड़क पर जलभराव होने से उनका व्यवसाय ठप हो गया है।
विज्ञापन




वार्ड-93 की पंचवटी कॉलोनी में भी यही हाल है। यहां पर पक्की सड़क नहीं बनी हैं। बरसात होते ही कीचड़ हो जाता है। जिससे आने वाले लोगों को परेशानी होती है। मामले में नगर निगम को शिकायत की है। प्रेमनगर निवासी अधिवक्ता सागर चानना के मुताबिक यह सड़क प्रेमनगर मुख्य बाजार का हिस्सा है। इससे रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। बरसात से सड़क पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मामले में सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें