ऋषिकेश में रेलवे रोड पर एक खाली प्लाट पर खुदाई में चांदी के जेवरात से भरा संदूक मिला है।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार को पहले प्लाट मालिक ने संदूक मिलने से इनकार कर दिया, मगर बाद में पुलिस के सख्त होने पर वह खुद ही एक पोटली में चांदी लेकर कोतवाली पहुंच गया।
बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्लाट से टूटा हुआ संदूक बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, अंबेडकर चौक पर लकड़ी की टाल के समीप स्थानीय दो लोगों ने पार्टनरशिप में प्लाट खरीदा है।
रविवार को यहां पुरानी चाहरदिवारी को तोड़कर बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा था। दोपहर के समय पुरानी करीब तीन फिट चौड़ी दीवार से एक संदूक बरामद हुआ।
दीवार में चांदी के आभूषण मिलने की बात पूरे शहर में फैल गई, मगर इसके बावजूद प्लाट मालिक शाम तक ऐसी किसी भी घटना से इनकार करते रहे।