फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकालू पर्वत आरोहण के दौरान मृत पर्वतारोही जवान नारायण सिंह का शव पहुंचा उत्तराखंड

Wed, 29 May 2019 10:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मृतक जवान का शव सेना के हेलीकॉप्टर से लाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मकालू चोटी में पर्वतारोहण के दौरान बर्फ में दबने से मृत सेना के जवान नारायण सिंह का पार्थिव शरीर आज सुबह सेना के हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। बरम स्थित पैतृक आवास में अंतिम दर्शनों के बाद स्थानीय घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन


16 मई को मकालू पर्वत पर चढ़ने के दौरान कुमाऊं स्काउट के सैनिक नारायण सिंह परिहार की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने के कारण शव लाने में देरी हो रही थी। नारायण सिंह परिहार के बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चे बरम गांव में शव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। 

कुमाऊं स्काउट के नायक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके पैतृक आवास पहुंचा पूरा माहौल गमगीन हो गया। पत्नी दीपा नारायण सिंह के शव से लिपटकर दहाड़ें मारकर रो पड़ीं। परिवार वालों के लिए यह 13 दिन का इंतजार नहीं, 13 युगों का इंतजार जैसा था। बूढ़े माता-पिता तीनों बच्चे, मनीषा, रेनू और नैतिक भी फूट-फूट कर रो पड़े। बेटी मनीषा तो बेहोश  ही हो गई। 
विज्ञापन


इस परिवार ने 16 मई के बाद का समय आंखों ही आंखों में काटा। 16 मई को ही कुमाऊं स्काउट में नायक नारायण सिंह की नेपाल के मकालू पर्वत में सेना के पर्वतारोहण अभियान के दौरान बर्फ से दबकर मौत हो गई थी। मौसम खराब होने से उनका पार्थिव शरीर शीघ्र भारत नहीं लाया जा सका। ऐसे में नारायण सिंह के परिवार, गांव के लोगों को एक-एक दिन इंतजार में काटने पड़े। मकालू में हुए हादसे से गांव में सबकुछ ठहर सा गया था। अनिश्चय का यह समय इन सबने बेजारी से काटा।

विज्ञापन

400 मीटर की दूरी को तय करने के लिए लगाया डेढ़ किमी का फेरा

एक कौर भी गले से नीचे नहीं उतरा तो नारायण सिंह की पत्नी दीपा, मां मोतिमा देवी को चिकित्सकों ने ग्लूकोज चढ़ा कर बचाया। नारायण सिंह के अंतिम दर्शनों के लिए पूरा गोरी छाल क्षेत्र उमड़ पड़ा। सीलिंग के प्रधान दीवानी राम, सेरा के प्रधान नंदन सिंह, सिर्खा के देवीदत्त उपाध्याय सहित तमाम पंचायत प्रतिनिधि बरम पहुंचे। नारायण सिंह की चिता को उनके भाई देवसिंह ने मुखाग्नि दी। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए धारचूला के एसडीएम के घाट नहीं आने पर धारचूला के विधायक हरीश धामी ने नाराजगी जताई।

नेपाल की मकालू चोटी के आरोहण के दौरान जान गंवाने वाले कुमाऊं स्काउट के जवान नारायण सिंह की अंतिम यात्रा भी दो साल पहले मिले गहरे जख्मों को कुरेद गई। जवान के पार्थिव शरीर को 400 मीटर दूर घाट तक ले जाने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय की गई। कारण, दो साल पहले आई आपदा में यह 400 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था और तब से सुधारा ही नहीं गया। 

पर्वतारोही नारायण सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय घाट में किया गया। बरम गांव से घाट की दूरी मात्र करीब 400 मीटर है। लेकिन शवयात्रा डेढ़ किलोमीटर घुमाकर घाट तक गई। दो वर्ष पूर्व आई भीषण आपदा में घाट को जाने वाला संपर्क मार्ग ध्वस्त होने के कारण गांव वालों को ऐसा करना पड़ा। इन दो सालों में बरम तो आपदा से तो उबर आया था लेकिन दो साल बाद नारायण सिंह के असमय निधन के रूप में मिले जख्म की पीड़ा को रास्ते की इस दुश्वारी ने और बढ़ा दिया। गांव वालों के अनुसार इन दो सालों में भी शासन-प्रशासन ने रास्ता सुधारने की सुध नहीं ली, यह अफसोस जनक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें