दुर्गाबाड़ी में दुर्गा पूजा महोत्सव गुरुवार से शुरू हो गया है। पहले दिन षष्ठी की पूजा हुई और दुर्गा मां का आगमन हुआ। दुर्गा पूजा का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया।
दुर्गाबाड़ी देहरादून की ओर से आयोजित दुर्गा महोत्सव में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। पूजा में केवल आयोजक ही मौजूद रहेंगे। सभी के लिए मूर्ति छूने पर मनाही है। श्रद्धालु फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर लाइव पूजा के दर्शन कर रहे हैं।
समिति अध्यक्ष डॉ. कौस्तव नाग ने कहा कि शुक्रवार को सप्तमी पूजा, पुष्पांजलि, संध्या आरती, शनिवार को अष्टमी पूजा, संधि पूजा, संध्या आरती, रविवार को नवमी पूजा, पुष्पांजलि, सोमवार को दशमी पूजा होगी। दूनधाती मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से कालिंदी एनक्लेव में आयोजित 10वें शरदोत्सव में महाषष्टी पूजा की गई। शाम को भव्य आरती हुई।
आराघर में दुर्गा अनुष्ठान आज से
उत्तरायण कालीबाड़ी पूजा समिति की ओर से मॉडल कॉलोनी आराघर में शुक्रवार से दुर्गा अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। समिति के अधीर मुखर्जी ने बताया कि यह 40वां अनुष्ठान है। कोरोना के चलते श्रद्धालुओं के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। सैनिटाइजेशन की भी विशेष व्यवस्था रहेगी।
जानिए कब है दुर्गा अष्टमी, नवमी और विजयादशमी की पूजा तिथि