फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नदियों में उफान से बस्तियों में दहशत, भूस्खलन-मलबा आने से 25 मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बरसात से नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। नदियों के किनारे बसे इलाकों में दहशत बढ़ गई है। भगत सिंह कॉलोनी में बाढ़ से नुकसान के बाद लोग उबरे भी नहीं हैं और फिर से रिस्पना का जलस्तर बढ़ने लगा है। इससे लोगाें में खौफ है।
विज्ञापन


बरसात के कारण भू-धंसाव और मलबा आने से जिले के दो राज्य मार्ग और 25 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। प्रशासन की टीमें मार्गों को खुलवाने में लगी हुई हैं। जिले की प्रमुख नदियां गंगा, यमुना, टोंस उफान पर हैं। रिस्पना और बिंदाल का भी जलस्तर बढ़ गया है। पहाड़ से मलबा और भू-धंसाव से मसूरी-देहरादून मार्ग गलोगी के पास भारी वाहनों के लिए बंद है। जबकि, लंबीधार-किमाड़ी मार्ग का भी यही हाल है।





ये राज्य मार्ग अवरुद्ध



मसूरी-देहरादून मार्ग भू-धंसाव के कारण गलोगी के निकट भारी वाहनों के लिए बंद।

लंबीधार-किमाड़ी मार्ग दो जगह बंद।





Iये ग्रामीण मार्ग रहे अवरुद्ध-I



काहा-नेहरा-पुनाह मार्ग, शहीद सुरेश तोमर गास्की मार्ग, मसूरी-चकराता से कोई छनास मार्ग, बिजऊ-कोफ्टी जोशी गांव बड़नू-दातनू मार्ग, हमरू ललऊ गोथान से गठेता दातनू बडनू मार्ग, पुरकुल से भितरली मार्ग दो जगह, जगथान मार्ग, ध्वैरा से देऊ मार्ग दो जगह, खारसी-इन्द्रोली कंधार मार्ग तीन जगह, गडूल सकरौल मार्ग चार जगह, दमन से देराऊ मार्ग दो जगह, मसराड मार्ग, खारसी-काटूवा मार्ग चार जगह, रावना-पुरोडी मार्ग, टूंगरा मार्ग, निनुस मार्ग तीन जगह, कालीगाड़-सरोना मार्ग पांच जगह, मोलधार-सेरकी सिल्ला मार्ग चार जगह, कोटड़ा-कल्याणपुर-बड़वा-लांघा मार्ग, वार्लीगंज कंपनी बाग सिमयाना मार्ग दो जगह, टिहरी बस स्टैंड से बाटाघाट मार्ग, हरनाम सिंह मार्ग, अनारवाला-मालसी एवं गुनियाल मार्ग, रायपुर से सोड़ा द्वार से चमेली चौक मार्ग दो जगह, शांति विहार मार्ग बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें