फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेसियों ने नाराजगी जताई, बोले - ठीक से नहीं हो रही सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, डोर टु डोर कूड़ा नहीं उठाने का आरोपI
विज्ञापन




शहर की सफाई व्यवस्था और लोगों के चालान किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने कड़ी आपत्ति जाहिर की। पूर्व विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।



शनिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा और वाल्मीकि समाज कल्याण समिति के प्रदेश महामंत्री सोम प्रकाश वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर निगम के उप नगर आयुक्त से मिला। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि अंडरग्राउंड डस्टबिन हटा दिए गए हैं। सफाई नहीं हो रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। कहा कि सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि शहर से कूड़े का उठान ठीक से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कई दिनों से डोर टु डोर कूड़ा नहीं उठ रहा है। गाड़ी में कूड़ा ढककर नहीं ले जाया जाता है। सोम प्रकाश वाल्मीकि ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों का बीमा कराया जाए। इस दौरान पूर्व पार्षद अर्जुन सोनकर, निखिल कुमार, अनूप कपूर, दीप बोहरा, पीयूष गौड़, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें