फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भू-धंसाव से गड़बड़ा रही 60 गांवो की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिया पाटन में भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गए बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर
विज्ञापन




ऊर्जा निगम का दावा आठ-दस दिन तक प्रभावित रहेगी आपूर्ति

पाटन क्षेत्र में भूस्खलन व भू-धंसाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर चुके हैं। वहीं कई स्थानों पर खंभे गिरने के कगार पर हैं। जिससे क्षेत्र के लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। निगम का कहना है कि बिजली उपकरणों व लाइनों में आई गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए आठ से दस दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि साहिया पाटन क्षेत्र में भूस्खलन व भू-धंसाव के कारण लगभग एक किलोमीटर लंबी लाइन व 12 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे 60 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसके बाद बीती 28 जुलाई को दोबारा हुए भू-धंसाव से लाइन प्रभावित होने के साथ ही पत्थर गिरने से एक ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे और परेशानी खड़ी हो गई। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता करके दूसरे स्थान से लाइन डालने की योजना बनाई है। जिसमें लगभग 30 से 40 खंभे और छह किलोमीटर लंबी लाइन के साथ ही अन्य सामान की आवश्यकता है। इसके लिए काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी गांवों को 24 घंटे आपूर्ति नहीं दी जा सकेगी। आपूर्ति पूरी तरह बहाल करने में आठ से दस दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें