फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बारिश नहीं होने से मटर की बुआई में हो रही देरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश नहीं होने से जौनसार बावर क्षेत्र में किसानों की चिंता बढ़ रही है। खेतों में मौजूद फसलों को बचाने का संकट खड़ा हो गया है। उधर, मटर की बुआई में देरी हो रही है। जौनसार बाबर क्षेत्र में अधिकांश खेती बारिश पर निर्भर है। बरसात के बाद से अभी तक एक बार भी बारिश नहीं हुई है। इससे खेतों में तैयार सब्जियों की फसलों को नुकसान हो रहा है। उधर, इस प्रकार की स्थिति मटर उत्पादक किसानों को लिए गंभीर स्थिति उत्पन्न कर रही है। क्षेत्र में मटर की खेती व्यापक स्तर पर की जाती है। बारिश नहीं होने से बुआई पिछड़ रही है। स्थानीय किसान सियाराम शर्मा, रणसिंह चौहान, कृपाल सिंह चौहान, केदार सिंह का कहना है कि इस समय खेतों में तैयार हो रही सब्जियों की फसल को पानी की आवश्यकता है। उधर, मटर, गेहूं, जौ की बुआई के लिए खेतों को तैयार किया जाना है। यदि बारिश में और अधिक देरी होती है तो इसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ सकता है। उधर, ढकरानी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाॅ. अशोक कुमार शर्मा ने बताया इस समय एक या दो बारिश का होना क्षेत्र की खेती के लिए बेहद जरूरी है। यदि मौसम में कुछ बदलाव रहता है तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें