फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मलबा आने से सड़क पर फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



छह घंटे बाधित रहा कालसी-चकराता मोटर मार्ग

बीती मंगलवार की रात्रि को क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते कालसी-चकराता मोटर मार्ग समेत आधा दर्जन सड़कों पर जगह-जगह मलबा आ गया। सुबह आठ बजे कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर यातायात बहाल हो सका। इस दौरान बड़ी संख्या में नकदी फसलों से लदे वाहन और यात्री जाम में फंसे रहे।

बीती रात्रि 12 बजे से क्षेत्र में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जिससे रात करीब दो बजे असनाडी, खच्चरघाटी, जजरेड़ पर भारी मलबा आ गया। सुबह होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। जाम में नगदी फसलों से लदे वाहन भी फंसे रहे। कुछ जगहों पर दुपहिया चालक और पैदल यात्री मलबा पार कर आगे के लिए रवाना हुए। सुबह होते ही लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मलबा हटाने के काम में जुट गई।
विज्ञापन




सुबह आठ बजे तीनों जगहों पर आए मलबे को हटाकर यातायात बहाल हुआ। इसके साथ ही हईया-अलसी-सकनी, कालसी-बैराटखाई, निछिया-पियाणी, बडनु-बिजोऊ, बडनु-बसाया, शंभू की चौकी- पंजिया समेत आधा दर्जन मोटर मार्ग पर भी जगह जगह मलबा आ गया।

स्थानीय निवासी बिरेंद्र सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्हें किसी काम से विकासनगर जाना था, लेकिन उन्हें करीब दो घंटे मोटर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ता। नकदी फसलें समय पर मंडी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन




लोनिवि खंड साहिया के अधिशासी अभियंता प्रत्युष कुमार ने बताया कि सुबह होते ही कालसी-चकराता मोटर मार्ग को खोलने किए जगह-जगह जेसीबी लगा दी गई थीं। सुबह आठ बजे सड़क खोल दी गई। शेष सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगी हुई हैं। देर शाम तक सभी सड़कों को खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें