फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूस्खलन से मकानों को खतरा, शिफ्ट किए गए चार परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार बावर में भूस्खलन बना समस्या, सेलाकुई में जलभराव से लोग परेशान
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण क्षेत्र के ग्राम दसऊ में चार मकान भूस्खलन की जद में आ गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसील प्रशासन ने चारों परिवारों को राजकीय इंटर काॅलेज में शिफ्ट करा दिया है। उधर जगह-जगह मलबा आने और मार्गों के बंद होने से ग्रामीणों को अपनी उपज को मंडियों तक ले जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



बारिश के कारण दसऊ गांव में चार मकानों के नीचे से मिट्टी खिसकना शुरू हो गई है, जिससे मकानों के गिर जाने का खतरा पैदा हो गया है। ग्राम निवासी भगतू लाल, अज्जू लाल, मुन्ना लाल व फिसकी देवी के परिवारों को फिलहाल गांव के राजकीय इंटर कॉलेज में शरण दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलबा आने से 40 मार्ग बंद



करीब 24 मार्ग अभी भी मलबा आने के कारण बंद पड़े हुए हैं। किसानों को अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना कठिन हो गया है। क्षेत्र का हईया-अलसी-सकनी-कनबुआ मोटर मार्ग खुलवाने के लिए ग्रामीण बार-बार लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को फोन करते रहे लेकिन देर शाम तक भी विभाग ने मलबा हटाने को जेसीबी नहीं भेजी। इसी प्रकार से शंभू की चौकी, पंजिया बनसार मोटर मार्ग, बडनु, जोशी गांव, बिजोऊ बैंड से खतार, भंजरा देऊ, माख्टी मरोड़ खेड़ा समेत कई अन्य गांवों में आवाजाही का संकट बरकरार है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रत्यूष कुमार ने बताया क्षेत्र में भारी बारिश के कारण अधिकांश मोटर मार्ग बंद हो गए थे जिन्हें सुचारू करने का कार्य किया जा रहा है। मौसम साफ रहा तो बृहस्पतिवार तक सभी मार्ग यातायात के लिए खोल दिए जाएंगे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें