फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शीतलहर के चलते जिला स्तरीय अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ठंड, कोहरा और शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। आपदा की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जारी आदेश के अनुसार आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के मद्देनजर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों का मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत बिना पूर्व अनुमति के किसी भी अधिकारी का आकस्मिक या अर्जित अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि लगातार गिरते तापमान और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं, स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों और अन्य संभावित जोखिमों से निपटने के लिए प्रशासनिक तंत्र का पूरी तरह सक्रिय रहना जरूरी है। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ केके मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें