फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: खराब मौसम ने रोकी उड़ान, देहरादून आ रहे प्रयागराज, हैदराबाद व दिल्ली की तीन फ्लाइट डायवर्ट

Sun, 13 Aug 2023 08:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट

सार

दोपहर 2.10 बजे जयपुर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, शाम 3.05 बजे विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट ने आसमान में चक्कर लगाते हुए दो बार एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन दोनों प्रयासों में फ्लाइट रनवे पर नहीं उतर पाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश के कारण रविवार को पहली बार देहरादून एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सबसे अधिक प्रभावित रहा। प्रयागराज, हैदराबाद और दिल्ली की तीन उड़ानों को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं, जयपुर वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया।

विमानन कंपनी इंडिगो की प्रयागराज वाली फ्लाइट को सुबह 10.55 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट आसमान में काफी देर चक्कर काटते रही और फिर दिल्ली डायवर्ट हो गई। यह फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से टेक ऑफ होकर दोपहर पौने दो बजे के दोबारा देहरादून के आसमान में पहुंची, लेकिन तब भी लैंड नहीं हो पाई। फिर दोबारा इसे जयपुर के लिए डायवर्ट कर दिया गया।

इंडिगो की दूसरी फ्लाइट 11 बजे के आसपास देहरादून के आसमान में पहुंची। खराब मौसम के कारण कई चक्कर काटने के बाद इसे भी दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। दोपहर 2.10 बजे जयपुर से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। वहीं, शाम 3.05 बजे विस्तारा की दिल्ली वाली फ्लाइट ने आसमान में चक्कर लगाते हुए दो बार एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन दोनों प्रयासों में फ्लाइट रनवे पर नहीं उतर पाई। फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे तक आसमान में घूमते रहे हवाई पैसेंजर

खराब मौसम के कारण उड़ानों को डायवर्ट और रद्द करना पड़ा। जो उड़ानें एयरपोर्ट पर लैंड हुई उन्होंने रामगढ रेंज और बुग्गावाला के आसमान में करीब आधा घंटे से अधिक समय पर गोल चक्कर काटे। इंडिगो की कोलकाता वाली फ्लाइट, इंडिगो दिल्ली की तीन इंडिगो बंगलुरू, विस्तारा की मुंबई, इंडिगो की लखनऊ वाली फ्लाइटें आधा घंटे से अधिक समय तक आसमान में चक्कर काटने के बाद एयरपोर्ट पर उतरी।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand News: राहत भरी खबर...अब  20 हजार शिक्षकों की छुट्टियां नहीं होंगी लैप्स, मिलेगा अवकाश

500 फीट पर लगे बादलों से लैंडिंग में हुई परेशानी

देहरादून एयरपोर्ट पर लो क्लाउड की वजह से विभिन्न एयरलाइंस के पायलटों को लैंडिंग में परेशानी हुई। जिससे कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। जबकि कई फ्लाइट आसमान में होल्ड पर रही। देहरादून एयरपोर्ट पर 500 फीट की दूरी पर घने बादल रहे। जिस कारण पूरे दिन हवाई यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि, विमानों को टेक ऑफ में कोई दिक्कतें नही हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें