एक परिवार में जब लोग खाना खाने लगे तो चावल का स्वाद कुछ बदला-बदला लगा। परिजनों ने पके चावल को मुठ्ठी में दबाया तो वह गेंद जैसा बन गया और जमीन पर पटकने से बिखरा नहीं बल्कि गेंद की तरह उछल गया। इससे परिजनों को चावल के नकली होने का संदेह हुआ।
खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। चावल के नकली होने की एसडीएम को सूचना दी। चावल किसी ब्रांडेड कंपनी के पैकिंग में है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि नकली चावल मिलने की सूचना पर खाद्य निरीक्षक रुद्रपुर को सीताराम से चावल का सैंपल लेने का निर्देश दिया है। सैंपल फेल होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।