फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली चाल, पारे में आया उछाल

Fri, 03 Jun 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौसम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने का सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश भर में बुधवार को मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में सुबह से धूप खिलने के कारण गर्मी बढ़ गई। राजधानी में दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल आ गए। तेज धूप से तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.8 से बढ़कर बुधवार को तापमान 36.2 डिग्री पर पहुंच गया। रात का तापमान भी 20.1 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें