पहले पर्यटकों ने पुलिसकर्मी और बैरियर कर्मचारियों से मारपीट की और इसके बाद कर्मचारियों ने भी उनकी पिटाई कर दी। कार में सवार तीनों पर्यटक नशे की हालत में थे। माहौल बिगड़ता देख मसूरी थाने से पुलिस मौके पर पहुंच गई। वह पर्यटकों को मसूरी की कुलड़ी चौकी ले गई। मेडिकल कराने पर पता चला कि वह नशे की हालत में थे।
लिहाजा, नशे में वाहन चलाने पर उनका चालान कर दिया गया। एसआई योगेश खुमरियाल ने बताया की तीनों पर्यटक दीपक चौधरी पुत्र फू ल कुमार निवासी हरी नगर कंकरखेड़ा मेरठ, नितेश त्यागी पुत्र राधेश्याम त्यागी निवासी सरधना मेरठ और शिवांश त्यागी पुत्र मदनलाल त्यागी निवासी कंकरखेड़ा मेरठ का चालान कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया।