फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में मिला तहसीलदार, डीएम ने हटाया

Sat, 06 Dec 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त मिले पिथौरागढ़ में मुनस्यारी के तहसीलदार को डीएम एचसी सेमवाल ने तत्काल प्रभाव से हटाकर डीएम कार्यालय अटैच कर दिया है। तहसीलदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए भी शासन को लिख दिया गया है।
विज्ञापन


वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास तमाम लोग शिकायत लेकर आए कि तहसीलदार उनका काम नहीं कर रहे हैं। धामी इस पर तहसील कार्यालय गए तो तहसीलदार हरीश आर्या नशे में मिले।

तहसीलदार के बारे में जानकारी दी
उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार से पूछा तो वह अपने आप को अवकाश में बताने लगे। धामी ने मौके से ही कुमाऊं कमिश्नर अवनेंद्र नयाल और जिलाधिकारी एचसी सेमवाल को फोन पर तहसीलदार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


धामी ने कमिश्नर और डीएम से तहसीलदार का मेडिकल कराने और उन्हें तत्काल निलंबित करने को कहा। कमिश्नर और डीएम के आदेश पर उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने तहसीलदार को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अधिकारियों की ऐसी हरकत कतई क्षमा योग्य नहीं है। इससे अन्य क्षेत्र में भी गलत संदेश जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में अधिकारी, कर्मचारियों की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी, जो भी अधिकारी, कर्मचारी जनता के काम लटकाएगा, उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मामले  को मुख्यमंत्री के सामने भी रखा जाएगा।

उधर, तहसीलदार का मेडिकल करने वाले चिकित्सक डा. हेमंत मर्तोलिया ने बताया कि तहसीलदार के अल्कोहल लिए होने की पुष्टि हुई है। उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है।

वहीं, जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि अनुशासनहीन कर्मचारियों और अधिकारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से हटाकर डीएम कार्यालय अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें