फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब में धुत शिक्षक पहुंचा स्कूल, क्लास में करने लगा डांस

Sun, 14 Feb 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बुग्गावाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार जिले के बुग्गावाला में बारिश की रिमझिम फुहार के बीच एक शिक्षक स्कूल में शराब पीकर पहुंच गया। इतना ही नहीं उसने क्लास में मोबाइल पर फिल्मी गाने चलाकर डांस भी किया।
विज्ञापन


गुरुजी की अजीब हरकत देखकर छात्र भी हैरत में पड़ गए। इसकी भनक लगने पर आस पास के ग्रामीणों ने शिक्षक को दौड़ा लिया।

बुग्गावाला के एक गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल है। शनिवार को शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया और छात्रों को बताया कि मौसम का लुत्फ ऐसे उठाया जाता है।
विज्ञापन

हंगामा होता देख भाग खड़ा शिक्षक

छात्र हैरत से शिक्षक को देख ही रहे थे कि शिक्षक ने मोबाइल में गीत बजाकर डांस शुरू कर दिया। इस बीच कुछ छात्रों ने चुपचाप कक्षा से निकलकर ग्रामीणों को शिक्षक की करतूत बता दी। गुस्साए ग्रामीण इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे।

उनका कहना था कि जब शिक्षक ही शराब पीकर स्कूल पहुंचेगा तो उनके बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। हंगामा होता देख शिक्षक भाग खड़ा हुआ।

प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों को बमुश्किल शांत कराया और भरोसा दिलाया कि शिक्षक की हरकत से अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल के बाहर नारेबाजी भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें