हालांकि उन्होंने बंदर के दारू पीने की पुष्टि नहीं की है। इस दौरान वन विभाग के जीवन रजवार भी मौजूद रहे। उधर, सीएचसी भीमताल में रेबीज के इंजेक्शन नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। ऐसे मामले सामने आने पर लोगों को मेडिकल स्टोरों से रेबीज के इंजेक्शन खरीदने पड़ रहे हैं।
आवारा कुत्तों ने 12 लोगों को काटा
सरोवर नगरी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को 12 लोगों को कुत्तों के काटने पर बीडी पांडे जिला अस्पताल लाया गया, यहां सभी को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर छुट्टी दे दी गई। इनमें कमल बिष्ट (11), गजेंद्र मेहरा (14), अजहर उद्दीन (18), केएस नेगी (72), रोहित (6), नीरज (29), सागर सिंह बिष्ट (11), दीपक (18), हिमांशु (11), दीपक (32), मदन कुमार (32) और अयश खान (23) शामिल हैं।