फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः दलित विधवा और उसकी बेटियों को दौड़ाकर पीटा

Sun, 14 Feb 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, लालकुआं (नैनीताल)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लालकुंआ की राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में रास्ता बंद करने का विरोध करने पर नशे में धुत दबंगों ने दलित विधवा और उसकी छह बेटियों को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन


उन्होंने एक युवती को उठा ले जाने का भी प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर भीड़ जुटी तो दबंग धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवती को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है।

बंगाली कॉलोनी निवासी स्व. रामदौड़ की पत्नी ज्ञानवती बुधवार की रात अपनी छह बेटियों के साथ सो रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले लालसिंह ने ज्ञानवती के घर के रास्ते में दीवार बनानी शुरू कर दी। ज्ञानवती ने रास्ता बंद करने का विरोध किया तो लालसिंह देख लेने की धमकी देते हुए चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाति सूचक शब्दों का किया प्रयोग

कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ शराब पीकर लौटा और गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। नशे में धुत दबंगों ने ज्ञानवती और उसकी बेटियों को जाति सूचक शब्द कहते हुए घर से बाहर खींच लिया। उसके बाद दौड़ाकर डंडों से पीटा। आसपास के लोग भी बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

इस बीच, उन्होंने ज्ञानवती की एक बेटी को उठा ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबे और मोहल्ले वालों ने युवती को अराजक तत्वों से छुड़ा लिया। मारपीट में ज्ञानवती की एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे हल्द्वानी के एसटीएच में भर्ती कराया गया। आधे घंटे तक वे मोहल्ले में अराजकता फैलाते रहे, लेकिन पुलिस घटना से बेखबर रही।

इधर, ज्ञानवती ने मुख्य आरोपी लाल सिंह, मनोज गुप्ता, धर्मेंद्र, ओमपाल कश्यप और योगेश गुप्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 147, 452, 323, 354, 365/511, 506 एससी-एसटी एक्ट की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

कोतवाली प्रभारी बीसी पंत के मुताबिक दोनों पक्षों में रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना की प्रारंभिक तफ्तीश पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं को सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें