फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑनलाइन भी सक्रिय हो रहे नशा तस्कर, जांच को तैनात होंगे साइबर एक्सपर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपुलिस मुख्यालय ने नशा तस्करी को रोकने के लिए इंटेलीजेंस को मजबूत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

I

Iएसटीएफ और जिलों में तैयार किया जाएगा नशा तस्करों का डोजियर, रेंज स्तर पर होगी निगरानीI
Iनशा तस्करी के लिए अब ऑनलाइन प्लेटफार्म का भी इस्तेमाल हो रहा है। पुलिस की अब तक की जांच में यह जानकारी मिली है। इस पर अंकुश लगाने के लिए अब एएनटीएफ के साथ साइबर सेल के पुलिस अधिकारी भी तैनात किए जाएंगे। ताकि, एडवांस इंटेलीजेंस से इन नशा तस्करों को पकड़ा जा सके। यही नहीं प्रदेश के सभी जिलों में नशा तस्करों का डोजियर (विस्तृत विवरण) भी तैयार किया जाएगा। राज्य स्तर पर इसे एसटीएफ तैयार करेगी।I
Iगौरतलब है कि गत 16 दिसंबर से प्रदेश में एक माह के लिए नशा मुक्त अभियान शुरू किया गया है। इसमें विशेष रूप से इंटेलीजेंस को मजबूत करने पर ध्यान दिया गया है। विदेशों में दशकों से नशा तस्करी डार्क वेब के माध्यम से की जा रही है। इसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी दो भाइयों का भी नाम आया था। इसी तर्ज पर अब भारत में भी नशा तस्करी करने वालों ने ऑनलाइन प्लेटफार्म को चुनना शुरू कर दिया है। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स के साथ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और जिलों की साइबर सेल के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, इससे यह सूचना एकत्र की जा सके कि किन-किन डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नशा तस्करी में किया जा रहा है। इनके कोड को समझने के लिए पुलिस को विशेष ट्रेनिंग देने के निर्देश पुलिस मुख्यालय ने दिए हैं।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइसी क्रम में अब बड़े नशा तस्करों का डोजियर भी बनाया जा रहा है। जिला स्तर पर अलग डोजियर बनेगा। इसकी रेंज कार्यालय से समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा एसटीएफ भी इस तरह के नशा तस्करों का डोजियर तैयार करेगी। इसकी समीक्षा और निगरानी पुलिस मुख्यालय स्तर से की जाएगी। एसटीएफ इस डोजियर से सूचनाओं को जिलों को भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा जनपदों में मादक पदार्थ में इस्तेमाल होने वाले वाले मार्ग, उस मार्ग के थाने, चौकी, पिकेट और बैरियर ड्यूटी को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद यहां पर पिकेट ड्यूटी आदि लगाई जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें