II
- पिछले दिनों एक स्मैक तस्कर के पकड़े जाने के बाद आरोपी का नाम आया था सामने
I
I
I
Iराजपुर पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम पिछले दिनों एक स्मैक तस्कर के पकड़े जाने के बाद सामने आया था। उसके खिलाफ पहले से ही नशा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के साथ में एक महिला नशा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गत 13 जनवरी को राजपुर पुलिस ने शुभम चौथान नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। उसके पास से स्मैक बरामद हुई थी। आरोपी ने बताया था कि इस स्मैक को उसने राहुल नाम के युवक से खरीदा है। राहुल स्मैक को बरेली और सहारनपुर आदि जगहों से लेकर आता है। उससे पूछताछ में एक पूजा नाम की महिला का भी नाम सामने आया था। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। इस बीच राहुल पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। आरोपी लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच शुक्रवार को डीएल रोड के रहने वाले राहुल और मुजफ्फरनगर शिव चौक निवासी पूजा शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।
I
I
I
Iआरोपी राहुल ने पूछताछ में बताया कि वह अक्सर बरेली जाता रहता है। वहां से स्मैक लाकर तस्करों को डिमांड के हिसाब से बेचता है। इसके अलावा पूजा शर्मा ने बताया कि उसके पति दीपक शर्मा की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। वह करीब सात साल से देहरादून के डीएल रोड पर रह रही है। उसकी मुलाकात शुभम चौथान से हुई थी। काफी समय से वह शुभम चौथान के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। वे दोनों ही राहुल के माध्यम से स्मैक खरीदकर अलग-अलग स्थानों पर युवाओं को पुड़ियों में बेचते थे।I