विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के रॉयल कॉलेज, बाढ़वाल निवासी रोहित थापा को पुलिस ने 204 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से नेपाल के जिला बांके के थाना घुईयाबारी का रहने वाला है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटर भी जब्त कर ली। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि पुलिस टीम शुक्रवार शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुल नंबर एक के पास संदिग्ध स्कूटर सवार रोहित थापा को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डाकपत्थर क्षेत्र में उसकी फास्ट फूड की दुकान है। आमदनी कम होने के कारण वह दुकान पर आने वाले ग्राहकों को चोरी-छिपे चरस बेचता था। विकासनगर में मांग होने पर भी चरस उपलब्ध कराता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद