फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस आयुर्वेदिक वटी के पाउच में बेचा जा रहा नशा, खाद्य सुरक्षा विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 01 Feb 2020 10:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • खाद्य सुरक्षा विभाग, कोटपा और पुलिस की संयुक्त टीम के छापे में हुआ खुलासा 
  • पांच पैकेट और 12 पाउच कब्जे में लिए, सैंपल जांच के लिए नार्कोटिक्स विभाग को भेजे जाएंगे
विज्ञापन
मुनक्का पाचक वटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशीले पदार्थों के सौदागरों ने तस्करी का नया तरीका निकाला है। जिसमें नशीले पदार्थों को वटी में मिलाकर इसे आयुर्वेद मुनक्का पाचक वटी के रूप में बेचा जा रहा है। पाउच में भरकर बेचे जा रहे इस वटी को टाइगर मुनक्का नाम दिया गया है।

विज्ञापन


कोटपा, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम के छापे से इस बात का खुलासा हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इसके सैंपल केंद्रीय नार्कोटिक्स विभाग को भेजे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग को शिकायत मिली थी कि शहर में कई जगह ठेलियों में पाउच के अंदर नशे की वटी बेची जा रही है। इस सूचना पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने कोटपा (सिगरेट एंड अदर टोबेको प्रोडक्ट एक्ट) और पुलिस टीम को लेकर परेड ग्राउंड के आसपास लगी ठेलियों पर छापा मारा।

विज्ञापन

नार्कोटिक्स विभाग को भेजे जाएंगे पैकेट

छापे में ठेलियों से टाइगर मुनक्का के पांच पैकेट और तीस लड़ी मिली हैं। एक लड़ी में 12 पाउच थे। पैकेट पर नियर टीपी नगर प्रतासपुर, बरेली से निर्मित होना अंकित है। पूछताछ में ठेली वालों ने बताया कि स्कूटी पर आकर एक व्यक्ति इन पैकेट को उन्हें बेचता है। पैकेट पर कंपनी के बताए गए मोबाइल नंबर भी लिखे गए हैं। जिस पर छापा मारने वाली टीम के सदस्यों ने कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि इन पैकेट को जब्त कर सैंपल जांच के लिए सोमवार को नार्कोटिक्स विभाग को भेजे जाएंगे। टीम में कोटपा की जिला सलाहकार अर्चना उनियाल और रेखा उनियाल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें