रात्रि गश्त करने के साथ ही पार्क में कई जगह एंबुलेंस लगायी जा रही हैं। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में कई जगहों पर अत्याधुनिक ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं जो पार्क के भीतर होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। पार्क निदेशक राहुल ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर सभी अधिकारियों, कर्मचारियोें के अवकाश को फिलहाल निरस्त कर दिया गया है। शिकारियोें को धर दबोचने के लिए ड्रोन से लैस दो टीमों के अलावा खोजी कुत्तों की चार टीमें लगाई गई हैं।
दूसरी ओर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक मोनिष मल्लिक ने बताया कि दोनों टाइगर रिजर्व के अलावा सभी पार्कों की कड़ी निगरानी की जा रही है। पार्क के भीतर दाखिल होने वाले शिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस संबंध में संबंधित पार्क निदेशकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पायी गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।