फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर राजाजी टाइगर रिजर्व में ड्रोन कैमरों से होगी वन्यजीवों की निगरानी, एडवाइजरी जारी

Tue, 15 Dec 2020 10:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक, 24 घंटे होगी गश्त
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन अलर्ट हो गया है। वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर निदेशक ने एडवाइजरी जारी की है। साथ ही अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। उन्हें संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे गश्त करने और शिकारियों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखने की हिदायत दी गई है। 

विज्ञापन


टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि उन संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर रखी जाएगी जहां पहले वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बिना अनुमति दाखिल होने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टाइगर रिजर्व में जश्न पर प्रतिबंध
नए साल के मौके पर टाइगर रिजर्व के भीतर पर्यटक किसी भी प्रकार का जश्न नहीं मना सकेंगे। टाइगर रिजर्व में कानफोड़ू संगीत सुनने और आतिशबाजी करने की मनाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें