फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं काटने पड़ेंगे आरटीओ के चक्कर, अब यहां भी बन सकेगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस

Fri, 14 Feb 2020 02:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • सारथी सॉफ्टवेयर से जुड़े जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे की महंगी फीस से मिलेगी राहत
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आपको ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो यह खबर आपके लिए है। उत्तराखंड में करीब 8128 जनसेवा केंद्रों के माध्यम से भी अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा सकेंगे। परिवहन विभाग ने सभी जनसेवा केंद्रों को सारथी सॉफ्टवेयर से जोड़ दिया है।

विज्ञापन


नई व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को साइबर कैफे की महंगी फीस भी छुटकारा मिलेगा। जनसेवा केंद्रों पर ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन का शुल्क 20 रुपये रखा गया है। उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह ने सभी संभागीय परिवहन अधिकारियों व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

अभी तक जनसेवा केंद्र वाहन सॉफ्टवेयर से जोड़ दिए गए थे। वाहन सॉफ्टवेयर वाहनों से संबंधित शुल्क के ऑनलाइन भुगतान को लेकर बनाया गया है। लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन से संबंधित सारथी सॉफ्टवेयर जन सेवा केंद्रों से नहीं जोड़ा जा सका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा होगा

राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) को सॉफ्टवेयर में जरूरी सुधार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। एनआईसी ने सॉफ्टवेयर को तैयार कर दिया है। अब ये सॉफ्टवेयर प्रदेश के 8128 जनसेवा केंद्रों से जुड़ जाएंगे। इनमें 5935 जनसेवा केंद्रों पर ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस सेवा के शुरू होने से जनसेवा केंद्रों पर निर्धारित 20 रुपये शुल्क देकर ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही ऑनलाइन फीस भुगतान की भी सुविधा होगी। आवेदन और शुल्क की प्रक्रिया पूरी होने पर टेस्ट के संबंध में सूचना उसी दिन ऑनलाइन प्राप्त हो सकेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें