इसके लिए चालक केंद्र सरकार के डिजी लॉकर जैसे एप का इस्तेमाल कर सकता है। इस वेब सेवा के जरिये आप जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे अहम दस्तावेजों को आनलाइन रख सकते हैं। यह सुविधा पाने को बस आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
आधार का नंबर फ ीड कर आप डिजीटल लॉकर एकाउंट खोल सकते हैं। इस डिजीटल लॉकर की सुविधा पाने के बाद कार, बस, ट्रक अथवा दुपहिया वाहन चलाते समय आपको ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीयन, प्रदूषण प्रमाणपत्र साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है।
चालक वाहन संबंधी दस्तावेज इलेक्ट्रानिक रूप से डिजी लॉकर में रख कर दिखा सकते है। एडीजी ने बताया कि प्रदेश के पुलिस कप्तानों को केंद्रीय मोटरयान अधिनियम 1989 में हुए इस संशोधन का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आप भी अगर डिजीटल लॉकर खोलना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है। बस आपको
www.digitallocker.gov.in लॉग इन करना होगा। उसके बाद आपको आईडी बनानी होगी। फिर आधार कार्ड नंबर लॉग इन करना होगा। आपसे जुड़े कुछ सवाल पूछे जाएंगे, सही जवाबों के बाद आपका एकाउंट बन जाएगा।
आप उसमें सारे निजी दस्तावेज डाउनलोड कर दीजिए, जो हमेशा के लिए उसमें सेव हो जाएंगे। डिजी लॉकर एप को स्मार्ट फोन पर गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।